07 April 2023

09 अप्रैल को नौ घंटे अयोध्या में रहेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

रामलला के आशीर्वाद के बाद लेंगे साधु संतों का आशीर्वाद... 

राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी लेंगे जायजा

अनूप कुमार, अयोध्या: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 09 अप्रैल को अयोध्या दौरे पर रहेंगे, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। स्वागत के लिए पूरी अयोध्या को होल्डिंग, बैनर और शिवसेना के झंडों से सजाया और संवारा जा रहा है। सबसे खास बात है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी टीम के साथ एक नाथ सिंदे अयोध्या आ रहे है तो उनके स्वागत में लगने वाले होर्डिंग और बैनर में "प्रभु श्री राम जी का सम्मान, हिंदुत्व का तीर कमान" "आशीर्वाद प्रभु श्री राम जी का, शिव धनुष प्रतीक हिंदुत्व का" "राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, आ रहे है भगवाधारी" जैसे स्लोगन कुछ खास इशारा करते है, और यह भी तस्वीर नजर आती है कि  यह 2024 चुनाव तैयारी तो नही.....
नौ अप्रैल को 9 घंटे अयोध्या में रहेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

अब हम आपको बताते हैं 09 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक नाथ सिंदे का पूरा 09 घंटे का प्रोग्राम... महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अपनी पूरी टीम के साथ 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे रामकथा पार्क में बने हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से सीधे निकलकर 11:15 पर होटल पहुंचेंगे, जहां करीब 30 मिनट आरक्षित है। 11:45 पर होटल पंचशील से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे भगवान रामलला के आरती में शामिल होने के बाद 1:30 बजे तक मंदिर निर्माण प्रगति का जायजा लेंगे। 2:30 बजे होटल पंचशील में पत्रकार वार्ता के बाद शाम 3:30 बजे लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम में संत महंतों से आशीर्वाद लेंगे और शाम 6:00 बजे सरयू आरती सरयू आरती में शामिल होने के बाद 7:05 पर सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरा 2024 चुनाव के लिए होगा खास!

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का यह दौरा खास मना जा रहा है और इसके साथ ही आने वाले 2024 के चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है, जहां एक तरफ रामलला के दर्शन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जब वापस लौटते समय सीएम योगी से भी मुलाकात करेंगे इस दौरान अयोध्या में बनने वाले महाराष्ट्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वही दूसरी तरफ शिव सेना की तरफ से 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय मुख्यमंत्री सहित शिवसैनिकों के अयोध्या पहुचने का दावा किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुच रहे हैं एक नाथ शिंदे

शिवसेना के सैक्रेटरी भाऊ साहब चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे अयोध्या आ रहे हैं और इसके पहले भी आ चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुच रहे है उनके स्वागत में झंडे और बैनर लगे हुए है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश वासी और अयोध्या वासी प्रचंड उत्सुक है, उनके स्वागत के लिए महाराष्ट्र से सभी नेता, पार्टी लीडर एक एक एक करके अयोध्या पहुच रहे है और मुंबई, नासिक व थाना से 7 तारीख को मुम्बई से अयोध्या के लिए ट्रेन आ रही है जी 8 तारीख की सुबह तक पहुच जाएगी। 

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: