10 April 2023

गए थे दरोगा जी गैंगरेप मामले में बयान लेने शुरू कर दी छेड़खानी...!

आक्रोशित ग्रामीणों ने की पिटाई, तो दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू विभागीय जांच
अयोध्या। अयोध्या जनपद के कोछा गांव में एक दरोगा पर बयान लेने के दौरान आरोपी की मां से छेड़खानी करने का बड़ा आरोप लगा है। रविवार को हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सादी वर्दी में गए दरोगा जी की जमकर पिटाई कर दी। जिसकी जानकारी के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस दरोगा को लेकर अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल कराया। इस मामले में आरोपी दरोगा के पी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
दरअसल यह पूरा मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोछा गांव का है। जहा अयोध्या जनपद के इनायतनागर थाने में तैनात दरोगा के.पी यादव अगस्त 2022 में हुए गैंगरेप आरोपी गुलशन यादव की मां से बयान लेने गए थे। मिल्कीपुर सीओ आशुतोष ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ गैंग रैप किया गया। इसी की विवेचना में गए दरोगा जी न तो वर्दी में  गए और न ही महिला से बयान लेते समय महिला सिपाही ही अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि महिला से अकेले में बयान लेते समय दरोगा के. पी .यादव ने छेड़खानी और अश्लील हरकत शुरू कर दी। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण जमा हो गए और सादी वर्दी में अकेले गए दरोगा जी की पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय बीकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा जी को लेकर अस्पताल पहुंची जहा उनका उपचार और मेडिकल हुआ। इस मामले में आरोपी दरोगा के. पी.यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। 

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: