ग्राम पंचायत मधुपुर में कथा का रसपान कराते कथा व्यास
अयोध्या। ग्राम पंचायत मधुपुर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित शिवांश जी महाराज ने कहा कि भगवान का अवतार जगत कल्याण के लिए होता है।
कथा ब्यास ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियों का नाश करके धर्म की रक्षा की है। कहा कि काम, क्रोध, मद, लोभ यह सब व्यक्ति को अधर्म और पाप की तरफ ले जाता है और परमात्मा से दूरी बना लेता है इससे बचने का उपाय परमात्मा का शरण है। कहा कि हर ब्यक्ति के अंदर रावण और कंस बसता है लेकिन जब भक्ति प्रबल होती है तो दुर्गुण रूपी रावण और कंस का समूल विनाश होता है और तभी मनुष्य के जीवन में रामराज आता है और वह एक विवेकशील प्राणी बनकर कर समाज को नई दिशा देता है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अनन्त ऐश्वर्य, अनन्त बल, अनन्त यश, अनन्त श्री, अनन्त ज्ञान और अनन्त वैराग्य की जीवन्त मूर्ति हैं। श्रीकृष्ण परिपूर्णतम् परब्रह्म हैं। वे ही सबके हृदयों में व्याप्त अन्तर्यामी हैं। कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा विस्तार से बताया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। भगवान के जन्म के अवसर पर महिलाओं ने बधाई गीत गाया। इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेश्याम मिश्रा, देव नारायण मिश्रा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. सुनील मिश्रा, रोहित मिश्रा सहित ग्रामीणों ने कथा का रसपान किया।
0 comments: