10 April 2023

प्रो. राजीव गौड़ विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त हुए

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के आदेश पर सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के प्रो. राजीव गौड़ को विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 प्रो. चयन कुमार मिश्र का कार्यकाल पूरा होने के बाद वरिष्ठता क्रम में चक्रानुक्रम के अनुसार प्रो. गौड़ को संकायाध्यक्ष बनाया गया। प्रो0 राजीव का कार्यकाल अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अधिवर्षिता की आयु पूर्ण होने तक किया गया है। नवनियुक्त विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. गौड़ वर्तमान में एमएड विभाग के समन्वयक के दायित्व का निर्वहन कर रहे है। इनके 90 शोध-पत्र अन्तरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके है। आठ बुक के साथ 32 अन्तरराष्ट्रीय किताबों में इनके अध्याय प्रकाशित हुए है। इसके अलावा 06 शोध परियोजनाएं चल रही है। प्रो0 गौड़ के विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त होने पर कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. केके वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. फारुख जमाल, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. तुहिना वर्मा, सहायक कुलसचिव डाॅ. रीमा श्रीवास्तव, मो. सहील, डाॅ. संग्राम सिंह, डाॅ. राना रोहित सिंह, डाॅ. वंदना रंजन, डाॅ. शिवी सिंह, डाॅ0 पीके द्विवेदी, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ. मणिकांत त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने बधाई दी।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: